CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए 1573 करोड़ रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (22:49 IST)
Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की एक बड़ी पहल है। इस योजना की शुरूआत में पात्र लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए गए। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए प्रतिमाह की गई। इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए राज्य शासन द्वारा महिलाओं को एक और सौगात दी जा रही है। अब शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
ALSO READ: झामुमो सरकार ने रांची को बना दिया कराची : मोहन यादव
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नारी सशक्तिकरण की दिशा में नया मुकाम हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर के नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को नवम्बर माह की किश्त के रूप में 1573 करोड़ रुपए अंतरित किए। साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों के खाते में 333 करोड़ रुपए और 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 55 करोड़ रुपए की राशि भी अंतरित की।
ALSO READ: डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से लेकर जा रही विकास की राह पर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
यह राशि लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के शस्त्र कला प्रदर्शन कार्यक्रम शौर्य वीरा में अंतरित की। इस मौके पर देश में पहली बार हजारों बालिकाओं और महिलाओं द्वारा एक साथ, एक समय, एक स्थान पर सामूहिक तलवारबाजी का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश की अनेक वीरांगनाओं ने देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा में अहम योगदान दिया है। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भारत का गौरव विश्व में जाना जाता है। नारी सशक्तिकरण अपने देश की विशेष पहचान है। इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
ALSO READ: CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही
यादव ने कहा कि प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना की हितग्राही बहनों के साथ लाड़ली बहनों को माह जुलाई 2023 से निरंतर 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इस कार्यक्रम में गैस रिफिल कराने वाली 26 लाख से अधिक महिला हितग्राही को ऑयल कंपनियों एवं मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से उनके आधार लिंक बैंक खाते में 55.60 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है। लाड़ली बहनों को सस्ते दाम पर रसोई गैस प्राप्त होने पर उनके घर खर्च में बचत हो रही है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख