Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेरिंगवुड स्कूल के बच्चों ने किया अस्तबल विजिट

Advertiesment
हमें फॉलो करें शेरिंगवुड स्कूल के बच्चों ने किया अस्तबल विजिट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (17:50 IST)
Sheringwood School Diaspark Campus: डायस्पार्क कैंपस स्थित शेरिंगवुड स्कूल इंदौर के जूनियर केजी और सीनियर केजी के करीब 50 बच्चों ने 13 फरवरी को आरएपीटीसी के अस्तबल का विजिट किया। वहां मध्य प्रदेश सशस्त्र बल के अश्वारोही कई घोड़ों को देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों ने वहां मौजूद अश्वारोही दल के एएसआई से अलग-अलग सवाल भी पूछे। 
 
इस दौरान एएसआई हितकरण सिंह ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि अलग-अलग खेल के लिए अलग-अलग घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पूरे मध्य प्रदेश के घोड़ों और घुड़सवारों को प्रशिक्षित किया जाता है। घोड़ों से प्रमुख रूप से जंपिंग, टैंट पैगिंग, ड्रेसाज आदि खेल खेले जाते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि कौनसा खेल किस तरह से खेला जाता है। सिंह ने बच्चों को यह भी बताया कि यहां ट्रेनिंग ले रहे घोड़े राष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।  
webdunia
विजिट के दौरान बच्चों ने घोड़ों को किस तरह दाना-पानी दिया जाता है, उनका रखरखाव, उनकी मसाज कैसे की जाती है, उन्हें कैसे प्रशिक्षित किया जाता है आदि जानकारियां भी हासिल कीं। बच्चों ने घुड़सवारी के लिए उपयोग होने वाले मैदान को भी करीब से देखा। इस पूरे विजिट के दौरान बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि इस तरह विजिट से बच्चों का नॉलेज तो बढ़ता ही है, वे जागरूक भी होते हैं।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निवर्तमान CM आतिशी का दावा, सरकार बदलते ही होने लगी बिजली कटौती, वे दिल्‍ली को UP बना देंगे