Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सहित 8 अफसरों और कॉस्टेबल पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने घायलों के लिए 1-1 लाख रुपये की घोषणा की, मृतकों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी

Advertiesment
Indore Police Officers Suspended
भोपाल। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में सोमवार शाम हुए खौफनाक ट्रक हादसे (Accident) के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) खुद इंदौर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों से मिलने के बाद प्रशासन के साथ बड़ी बैठक की। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस उपायुक्त यातयात को हटाने के साथ-साथ 8 अन्य पुलिस अधिकारियों और कॉन्सटेबलों को निलंबित कर दिया है। वहीं घटना की पूरी जांच रिपोर्ट एसीएस होम प्रस्तुत करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भीषण घटना के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को हटा दिया गया है और उन्हें भोपाल कार्यालय अटैच किया जाएगा। वहीं एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, कॉन्सटेबल पंकज यादव और ऑटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
 
webdunia

इसके साथ मुख्यमंत्री लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने घटना में मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है, इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों के हालचाल जाने। उन्होंने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रात भर परेशान रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

बता दें, 15 सितंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। वह भीड़ और कई वाहनों को कुचलता हुआ चला गया। इसमें कुछ लोगों की जान चली गई। इस हादसे के दौरान ट्रक में आग भी लग गई। इस हादसे में वहां खड़े लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही बचाव दल, पुलिसकर्मी और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

google gemini ai nano banana saree trend, फोटो अपलोड से पहले 100 बार सोचें, प्राइवेसी से खिलवाड़, जानिए कितना खतरनाक