कड़ाके की ठंड में आधी रात में CM मोहन यादव कैंसर अस्पताल और रैन बसेरे में पहुंचे, बांटे कंबल और मरीजों से की बात

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (00:02 IST)
भोपाल। भोपाल में कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार रात फुटफाथ पर रह रहे लोगों के बीच पहुंचक उनको कंबल प्रदान किए। इसके साथ मुख्यमंत्री गुरुवार रात राजधानी के जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे और यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों से चर्चा कर ढांढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार  पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मरीजों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा ,मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की श्रीमती गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय के नजदीक लाल परेड के पास फुटपाथ पर रात में रुके लोगों को कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी श्रीमती शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वाजपेयी  कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधीनगर भोपाल की झुग्गी में रहने वाली एक मां बेटी ने बताया कि परिवार के विवाद के कारण वे यहां आ गई हैं उनके पास पर्याप्त गर्म वस्त्र हैं और यह विवाद सुलझ जाए तो वह घर चली जाएगी। यह मां बेटी वी आई पी रोड पर फुटपाथ पर बैठी थी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय के पास फुटपाथ पर रात्रि विश्राम कर रहे नागरिकों से भी बातचीत की उन्हें कंबल प्रदान किया नगर के स्थान को देखने के बाद नागरिकों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री जी ने कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह को ऐसे नागरिकों की शीतकाल में आवश्यक सहायता के लिए दल गठित कर सहायता देने के निर्देश दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Generation Z protests in Nepal : बैंकों में लूटपाट, एयरपोर्ट पर आग, नेपाल में किस दिशा में जा रहा है जनरेशन जेड का प्रदर्शन

सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्‍डी को मिली शिकस्त

sudan gurung : नेपाल में बारुद को चिंगारी देने वाले 36 साल के सुदन गुरुंग कौन हैं, क्यों मचवाया कांठमांडू में कोहराम, ओली सरकार की किस बात से थे नाराज

कौन है रैपर, कवि और म्‍युजिशियन बालेंद्र शाह जिन्‍हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं नेपाली Gen Z?

Operation Sindoor की सफलता में 400 वैज्ञानिकों ने निभाया रोल, 24 घंटे किया काम, ISRO प्रमुख ने बताया कैसे की मदद

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर पर जिन्हें गर्व नहीं, उनकी भारतीयता संदिग्ध : CM योगी

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

कोलकाता में इंवेस्टर्स से बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश में आपके लिए सब कुछ, आप यहां बैठे-बैठे कर सकेंगे बिजनेस

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

अगला लेख