Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से वर्चुअल नहीं रेगुलर चलेगी कॉलेज की क्लास

विकास सिंह
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (10:00 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में वर्चुअल तरीके से चल रहे कॉलेज में क्लास अब 20 जनवरी से रेगुलर रूप से लगेगी। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कॉलेज की कक्षाएं चक्रानुक्रम के अनुसार संचालित होगी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक प्रदेश के महाविद्यालयों में जो कक्षाएं अब तक वर्चुअल तरीके से चल रही थी वह अब 20 जनवरी से रेगुलर रूप से लगेगी। कॉलेज में क्लास की कुल संख्या के स्टूडेंट को एक दिन पचास फीसदी और दूसरे दिन पचास फीसदी बुलाया जाएगा। ऐसे में हफ्ते में तीन-तीन दिन के अनुसार क्लास चलेगी।
 
वर्तमान में प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक कॉलेज में सिर्फ पीजी के अंतिम साल के स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल क्लास चल रही है। वहीं 10 जनवरी से यूजी अंतिम साल और पीजी के थर्ड सेमेस्टर के छात्रों को प्रदेश के कॉलेज में ट्रायल के तौर पर बुलाने की गाइडलाइन जारी की गई थी।  
ALSO READ: Corona Vaccine कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीनेशन से जुड़े आपके 10 सवाल
कोरोनाकाल में फिर से पूरी तरह खुल रहे कॉलेज की कक्षा में स्टूडेंट्स के बैठने की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी कि दो व्यक्तियों के बीच में कम से कम 6 फीट की दूरी रहे। इसलिए स्टूडेंट को एक कुर्सी छोड़कर बिठाने और यदि बेंच व्यवस्था हो तो एक बेंच पर एक ही छात्र बैठे । कॉलेज में एक दिन में किसी भी स्थिति में बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थित नहीं हों।
ALSO READ: भोपाल गैस पीड़ितों ने कोवैक्सीन के ट्रॉयल को लेकर लगाए गंभीर आरोप
कोचिंग संस्था फिर फिर से खुले- वहीं मध्यप्रदेश में एक जनवरी से शर्तों के साथ कोचिंग संस्थान भी खुल गए है। कोचिंग में भी पचास फीसदी छात्रों की उपस्थिति की अनुमति दी गई है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक संस्थान में यदि किसी छात्र या स्टाफ सदस्य की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो पॉजिटिव आए व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही निर्धारित 7 दिन के क्वॉरेंटाइन अवधि के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाकर अनिवार्य रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि रिकॉर्डिंग मांगने पर उपलब्ध कराई जा सके।कोचिंग संस्थानों के छात्रावास पूर्णत: बंद रहेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

अगला लेख