Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का आगाज, 7 दिग्गज नेताओं ने संभाली यात्रा की कमान

Advertiesment
Madhya Pradesh elections
भोपाल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गणेश चतुर्थी से मध्यप्रदेश में आगाज हो गया। प्रदेश के सात स्थानों से कांग्रेस के सात दिग्गज नेताओं ने जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया। रीवा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने किला प्रांगण में भगवान महामृत्युंजय का अभिषेक और गणेश पूजन कर यात्रा का श्री गणेश किया।

वहीं श्योपुर से जन-आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, विधायक लक्ष्मण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने ऐतिहासिक गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर जन-आक्रोश यात्रा प्रारंभ की। इसके साथ ही बुंदेलखंड में जन आक्रोश यात्रा का आगाज अरुण यादव ने भगवान श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में दर्शन-पूजन करके की। ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जन आक्रोश यात्रा के प्रारंभ होने पर कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। यह जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि मध्य प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने।

जनआक्रोश यात्रा का रूट और नेता
यात्रा मार्ग 1 -गोविंद सिंह-1600 किमी
यात्रा मार्ग 2 -अरुण यादव-1700 किमी
यात्रा मार्ग 3 - कमलेश्वर पटेल - 1900 किमी
यात्रा मार्ग 4 - अजय सिंह राहुल - 1400 किमी
यात्रा मार्ग 5 -सुरेश पचौरी - 1400 किमी
यात्रा मार्ग 6 - कांतिलाल भूरिया - 1700 किमी
यात्रा मार्ग 7 - जीतू पटवारी - `1700 किमी
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनकल्याण के लिए पैसे की कमी नहीं : शिवराज