Hanuman Chalisa

सरकार से सहयोगी दलों के विधायकों का मोहभंग, विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे सपा-बसपा के विधायक, रामबाई बोलीं- अब नहीं बनना मंत्री

विकास सिंह
भोपाल। एक ओर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार का भविष्य आज तय हो जाएगा वहीं मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे बसपा और सपा विधायकों का लगता है सरकार से धीरे-धीरे मोहभंग हो रहा है। वहीं बैठक में शामिल होने पहुंचीं बसपा विधायक रामबाई भी सरकार से नाराज दिखाई दीं।

विधानसभा सत्र में तीसरी बार बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहली बार बसपा के विधायक संजीव सिंह और सपा के विधायक राजेश शुक्ला नहीं पहुंचे। वहीं बैठक में शामिल होने पहुंचीं बसपा विधायक रामबाई भी सरकार से नाराज दिखाई दीं। बीच बैठक से बाहर निकलीं बसपा विधायक से जब उनके मंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अब मुझे मंत्री बनना ही नहीं है और मैंने ही मना कर दिया है।

बसपा विधायक ने नाराजगी जाहिए करते हुए कहा कि सरकार में शामिल रहते हुए उनके परिवार पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं और उनको न्याय नहीं मिल रहा है। बसपा विधायक ने कहा कि मंत्री उनकी नहीं सुन रहे हैं और बिजली कटौती से उनको लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर बैठक में सपा और बसपा विधायकों को नहीं पहुंचाना काफी चर्चा में रहा। सूत्र बताते हैं कि दोनों विधायक सरकार और मंत्रियों से तवज्जों नहीं मिलने के चलते नाराज चल रहे हैं, जिसके चलते दोनों बैठक में नहीं पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार बसपा और सपा विधायकों ने बिना शर्त समर्थन दिया था।

सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक रामबाई पहले भी सार्वजनिक तौर पर खुद को मंत्री बनाए जाने की मांग कर चुकी हैं। ऐसे में जब विधानसभा का सत्र चल रहा है तो बजट पर चर्चा के दौरान कभी भी फ्लोर टेस्ट की नौबत आ सकती है, सहयोगी दलों की विधायकों की दूरी भारी पड़ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

अगला लेख