जबलपुर अस्पताल से फरार पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव गिरफ्तार, इंदौर पुलिस पर हमले का है आरोपी

विकास सिंह
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (09:37 IST)
भोपाल। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए कोरोना पॉजिटिव और  इंदौर में पुलिस पर हमले का आरोपी जावेद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार के ईनामी जावेद को नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेंड़ा मदनपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने उस वक्त गिफ्तार कर लिया जब वह जिले की सीमा में घुसने की फिराक में था। 

गौरतलब है कि इंदौर में पुलिस पर हमले का आरोपी कोरोना पॉजिटिव जावेद खान रविवार दोपहर जबलुपर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से उस वक्त फरार हो गया था जब उसको अन्य कोरोना पॉजिटिवों के साथ शिफ्ट किया जा रहा था। 
 
कोरोना पॉजिटिव कैदी के फरार होने की सूचना मिलने ही जिले में हड़कंप मच गया था। जबलपुर एसपी अमित सिंह ने जावेद खान पर पहले 10 हजार का इनाम घोषित किया था। बाद में पुलिस ने जावेद खान की सूचना देने पर 50 हजार का इनाम कर दिया था। 
 
इंदौर में लॉकडाउन के दौरान चंदननगर में पुलिस पर हमले का आरोप जावेद खान को रासुका में जबलपुर जेल भेजा गया, जहां वह जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे इलाज के जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां वह कोरोना पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करते हुए फरार हो गया था।  
 
 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख