suvichar

इच्छाधारी नाग-नागिन का अद्‍भुत डांस!

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (14:55 IST)
नाग-नागिन को देखकर या तो व्यक्ति सिहर उठता है या फिर उसे किसी पुरानी फिल्म का दृश्य याद आ जाता है। इंदौर की कान्ह नदी (खान) में कई लोगों ने नाग-नागिन के इस प्रणय दृश्य को करीब से देखा और इसके वीडियो भी बनाए। नाग-नागिन का यह जोड़ा करीब आधा घंटे तक यूं ही अठखेलियां करता रहा। कुछ लोगों का तो यह भी मानना था कि यह इच्छाधारी नाग-नागिन का जोड़ा है। 
 
जैसे ही कुछ लोगों की इस अद्‍भुत दृश्य पर नजर पड़ी, वहां देखते ही देखते काफी भीड़ लग गई। आधे घंटे तक ये नजारा यूं ही जारी रहा इसके बाद इसके बाद दोनों चले गए। 
 
वीडियो के अनुसार जो नजारा सामने आया है वो है इंदौर का अहिल्या आश्रम। पास के नाले में हरियाली के बीच में एक नाग नागिन के जोडे़ की अठखेलिया देखने को मिली और जैसे ही ये नजारा कुछ लोगो ने देखा तो कुछ ही पल में लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई इस नजारे को देखने से अपने आप को रोक भी नहीं पाया। देखते ही देखते सड़क किनारे भीड़ लग गई।
 
नाग-नागिन पहले नाले से लगे हिस्से में अठखेलिया करते रहे ओर फिर नाले में भी वो अपना अलग ही अंदाज दिखाते रहे जो अमूमन आम लोगों को देखने को नहीं मिलता। आधे घंटे तक ये नजारा यू ही जारी रहा इसके बाद दोनों चले गए हालांकि हैरत की बात ये है कि इस दौरान किसी राहगीर ने इन्हें छेड़ने की कोशिश नहीं की जो ये बात साबित करने के लिए काफी है कि आज नाग नागिन की कहानी और वास्तविकता लोगो मे भय व्याप्त करने के लिए काफी है।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

बीजद ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पैंड, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, निलंबन पर क्‍या बोले नवीन पटनायक?

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों में बढ़ाया आपूर्ति कोटा, जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ?

महिला सशक्तीकरण की नई पहचान लखीमपुर खीरी की निकिता वर्मा, 25 लाख के ऋण से खड़ा किया ईंट का कारोबार

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख