Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश के कुनो पार्क में चीते के शावक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के कुनो पार्क में चीते के शावक की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

श्योपुर , बुधवार, 5 जून 2024 (01:24 IST)
Death of Cheetah in Kuno National Park : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (KNP) में मादा चीता गामिनी से जन्मा शावक मंगलवार को मृत मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। एक शावक की मौत के बाद केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं, जिनमें 13 भारतीय धरती पर जन्मे शावक हैं। 
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया गया कि मंगलवार की शाम को मादा चीता गामिनी के शावकों में से एक मृत मिला। शाम करीब चार बजे पशु चिकित्सक दल ने देखा कि एक शावक अपनी मां के पास लेटा हुआ है जबकि बाकी पांच शावक इधर-उधर खेल रहे हैं।
इसके बाद, शावक को आगे की जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन शावक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। एक शावक की मौत के बाद केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं, जिनमें 13 भारतीय धरती पर जन्मे शावक हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election Results Live Commentary: क्या वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ सकती है चुनाव