किस्मत चमकी! मजदूर को मिला हीरा...(वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 24 अगस्त 2016 (19:10 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक गई, जब उसे खुदाई करते समय एक हीरा मिला। हीरे की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उथली हीरा खदान दहलान चौकी में मजदूर देवीदयाल बर्कन को खुदाई करते समय एक हीरा मिला है। 3.39 कैरेट के इस हीरे की कीमत 10 लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पन्ना में अच्छी क्वालिटी के हीरे मिलते हैं, जिनकी दुनिया में भारी मांग है। 
 
पेश से मजदूर 22 वर्षीय देवीदयाल बर्मन मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाता है। इस बार उसने उथली खेत में हीरा खदान पट्‍टे (लीज) पर ली थी और खुद ही खुदाई करता था और फिर खुदाई में निकले कंकड़ पत्थर मिट्टी की बिनाई करता था। जब वह बिनाई कर रहा था तो उसमें एक बड़ा चमकता हुआ पत्थर दिखाई दिया जो कि हीरा था। उसने लोगों को दिखाया तो जानकारों ने बताया कि उसे बेशकीमती हीरा मिला है। 

 
 
हीरा लेकर देवीदयाल सरकारी हीरा कार्यालय पहुंचा जहां पारखी को दिखाने और नाप तौल के बाद उसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। देवीदयाल ने बताया कि हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां हीरा व्यापारी इसकी बोली लगाएंगे। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। 
 
गौरतलब है कि फारत और वन विभाग के भूमि विवाद और पर्यावरण नियमों के कारण कई हीरा खदानें बंद भी हो गई हैं। बाबजूद इसके पन्ना की धरती खूबसूरत और बेशकीमती हीरा उगल रही है। 
 
किसान भी काम न होने के कारण कुछ समय के लिए ऐसी ही खदानें लगा लेते हैं। देवीदयाल ने भी ऐसे ही खदान लगाई थी और रातोंरात उसकी किस्मत बदल गई। 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख