Publish Date: Wed, 13 Apr 2022 (10:56 IST)
Updated Date: Wed, 13 Apr 2022 (11:00 IST)
भोपाल। खरगोन में राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर गलत फोटो पोस्ट करना वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को खासा महंगा पड़ गया। भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई स्थानों पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। अब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने उनके ट्विटर अकाउंट पर भी सवाल उठाए हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के ट्वीटर को ब्लॉक करवाने जन अभियान चलाएंगे का फैसला किया है। मंत्री सारंग ने की दिग्विजय के ट्विटर की रिपोर्ट है।
साथ ही उन्होंने लोगों से भी दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल की रिपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि दिग्विजय सिंह सामाजिक समरसता बिगड़ने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य के खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट किए और इसी दौरान एक फोटो भी ट्वीट किया था जिसमें दिखाई दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं।
संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धारों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।