Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली से आज लगेगी मोहन कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर

हमें फॉलो करें दिल्ली से आज लगेगी मोहन कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (12:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे से पहले आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रियों के विभागों पर फाइनल चर्चा कर सकते है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।

इससे पहले गुरुवार को देर रात दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ भी लंबी बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को  लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में कुल मंत्रियों के साथ 30 हो गई है, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल है।  

दिग्गज मंत्रियों के विभागों पर फंसा पेंच?-डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में दिग्गज मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के साथ का कैबिनेट मंत्री बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और राव उदय प्रताप सिंह को किन विभागों की जिम्मेदारी दी जाती है, यह सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय, वित्त, राजस्व,नगरीय प्रशासन के साथ शिक्षा और महिला बाल विकास की जिम्मेदारी किन मंत्रियों को दी जाती है उस पर निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि कैबिनेट विस्तार के बाद मंगलवार को मंत्रालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में भी मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके पंसदीदा विषयों के बारे में चर्चा की थी।

कैसा है डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल?
कैबिनेट मंत्री
-कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सांरग, नारायण सिंह कुशवाह, एंदल सिंह कंसाना, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, निर्मला भूरिया  इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार।
राज्यमंत्री –राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, नीतीश पर सबकी नजर (Live Updates)