बालाघाट में नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के कांस्टेबल को लगी गोली, CM यादव ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश

Webdunia
रविवार, 17 नवंबर 2024 (22:59 IST)
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के दुगलई-कोद्दापर जंगल क्षेत्र की पहाड़ियों में आज नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग एवं ऑपरेशनल कार्रवाई के दौरान हॉक फोर्स के आरक्षक शिव कुमार शर्मा जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
<

हॉक फोर्स के घायल जवान शिव कुमार शर्मा जी का इलाज कर रहे चिकित्सक से फोन पर इलाज के संबंध में जानकारी ली। हमारी सरकार प्रत्येक परिस्थिति में घायल जवान, उनके परिवारजनों और चिकित्सकों के साथ खड़ी है। https://t.co/yI2CR4hoop pic.twitter.com/8FXlRsqzcz

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 17, 2024 >
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पार्टी हॉक-फोर्स एसओजी उकवा पर कुन्दुल पहाड़ी जंगल क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन के संचालन में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली, जिनकी संख्या 12 से 15 के बीच थी द्वारा पुलिस को देखकर फायरिंग की गयी। सर्चिंग एवं ऑपरेशनल कार्रवाई के दौरान हॉक फोर्स के आरक्षक शिव कुमार शर्मा नक्सलियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को महाराष्ट्र के गोंदिया ले जाया गया है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल आरक्षक शिव कुमार शर्मा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को   शर्मा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायल जवान के इलाज पर व्यय होने वाली सम्पूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
 
डॉ. यादव ने घायल जवान शर्मा का उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी फोन पर बात की। डॉ यादव ने कहा कि कर्तव्य पर तैनात हॉक-फोर्स टीम के जवान  शर्मा फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र के गोंदिया में उनका उपचार चल रहा है। 
 
मुख्यमंत्री ने साहसी आरक्षक शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नक्सल विरोधी अभियान में आज पुलिस पार्टी हॉक-फोर्स एसओजी उकवा पर कुन्दुल पहाड़ी जंगल क्षेत्र में स्पेशल ऑपरेशन के संचालन में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली जिनकी संख्या 12 से 15 के बीच थी, द्वारा पुलिस को देखकर फायरिंग की गई।
 
सुरक्षा बलों द्वारा भी अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सली दल पर जवाबी फायरिंग की गई। मौके से भाग खड़े हुए नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चल रहा है। थाना रूपझर में नक्सलियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Israel-Hamas War : इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, कम से कम 60 लोगों की मौत

जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर जर्मनी में कही बड़ी बात, बोले- झुकने का तो सवाल ही नहीं

लंदन जा रहे ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण बेंगलुरु लौटा

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख