सनसनीखेज, फर्जी नक्सली बनकर मांगी 1 करोड़ की फिरौती

कीर्ति राजेश चौरसिया
रविवार, 15 दिसंबर 2019 (09:55 IST)
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई में फर्जी नक्सली बनकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगते का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कटंगी के तिरोड़ी क्षेत्र निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
 
मोहगाँव से खवासा तक के फोरलेन का निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के सुपरवाइज़र को कुछ दिनों पहले एक युवक के द्वारा एक पत्र दिया गया और सुपरवाईजर का नंबर लिया गया। इस पत्र में नक्सलवादियों के तरीकों से मिलते जुलते तरीके से सुपरवाइज़र से एक करोड़ की रकम की मांग की गई।
 
इस मामले में सुपरवाईज़र के द्वारा कुरई पुलिस की जानकारी में सारा वाकया लाया गया। इसी बीच उक्त युवक के द्वारा कथित रूप से फोन कर राशि की मांग की गई। इस मामले को पुलिस की सायबर सेल की निगरानी में भी रखा गया था। सायबर सेल की मदद से कुरई पुलिस के द्वारा एक आरोपी को शुक्रवार को जंगल के रास्ते घेराबंदी कर धर दबोचा गया।
 
 
सिवनी के एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बालाघाट जिले के तिरोड़ी निवासी नितेश परते (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने आपने आपको बीएसएफ की 101 बटालियन दिल्ली में चालक के पद पर पदस्थ होना बताया। आरोपी का आचरण संदिग्ध होने के कारण बीएसएफ द्वारा बर्खास्त कर किया है। आरोपी के पास से 02 मोबाइल, 04 सिम कार्ड एवं 01 बीएसएफ के आइकार्ड बरामद हुआ है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख