देवास में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अमले पर पथराव, महिला ने खुद को आग लगाई

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (09:35 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक दल की कार्रवाई को रोकने के लिए महिला ने स्वयं को आग लगा ली। दरअसल, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने सोयाबीन बो दिया था। 
 
जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। हमले में प्रशासन के इस हमले में प्रशासन के लोगों को चोट भी पहुंची है। वहीं, कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला का आरोप है कि नाले की जमीन के बहाने हमारे खेत की खड़ी फसल पर जेसीबी चलाई जा रही थी। जब अधिकारी नहीं माने तो महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। 
 
पुलिस के मुताबिक महिला और उसके परिजनों ने अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव किया था। महिला किसान ने आत्मदाह कर दबाव डालने की कोशिश की है। पथराव करने वाले 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटवारी किशोर चावरे और उनके साथी अतिक्रमण हटाने गए थे। 
 
राजनीति भी : दूसरी ओर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्‍वीट किया कि शिवराज का जंगलराज, सरकार की प्रताड़ना से तंग आकर आग लगाई। देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने के शिवराज के फ़ैसले का विरोध करते हुए एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। शिवराज जी, महामारी और मौत के बीच तो कम से कम जनता को मत मारो..!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख