Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उज्जैन के निकट पोहा कारखाने में आग, 3 महिलाओं की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें उज्जैन के निकट पोहा कारखाने में आग, 3 महिलाओं की मौत
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (22:29 IST)
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को पोहा बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई।
 
उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि घटना नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई और बिंदल पोहा फैक्टरी में काम करने वाली 3 महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मृतकों की पहचान दुर्गा (45), ज्योति बाई (25) और छम्मा पालीवाल (45) के रूप में हुई है। एक महिला झुलस गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महारानी एलिजाबेथ के 8 पोते-पोतियां 'लाइंग इन स्टेट' में रहेंगे मौजूद