पुलिस की होली में चली गोली, आरक्षक की मौत... (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2017 (11:23 IST)
शिवपुरी। शिवपुरी के देहात पुलिस थाना परिसर में होली का जश्न के दौरान हुए एक सनसनीखेज हादसे में एक पुलिसकर्मी की अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से अचानक चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आरक्षक राजेन्द्र सिंह जाटव के रूप में की गई है।
 
बताया जा रहा है कि देहात पुलिस थाना परिसर में दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मियों की होली मनाने के दौरान अचानक हुई फायरिंग में राजेन्द्र को आंख के पास गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
हादसे के वक्त पुलिसकर्मी होली खेल रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र अपनी सर्विस रिवाल्वर से अचानक हवाई फायर करने लगा। उसने अपनी रिवाल्वर से दो गोलियां हवा में दागी और जब वह तीसरी गोली चला रहा था, तो राउंड उसके चैम्बर में फंस गया। इसके बाद जब वह अपनी रिवाल्वर को कॉक कर रहे थे, तभी तीसरी गोली चल गई, जो उनकी आंख के पास चेहरे में धंस गई।
 
आरक्षक राजेंद्र को साथी पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

विज्ञान मंथन यात्रा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी : मोहन यादव

PM मोदी से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

traffic Awareness : सोनाली सोनी का अनोखा अंदाज इंदौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट में बनाएगा नंबर वन

जानिए, पोप फ्रांसिस से जुड़ी 7 बड़ी बातें...

अगला लेख