Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

Advertiesment
Fuel Saving Message
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए, बुधवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने आमजन को सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए, कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से एक साथ यात्रा की।
 
सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार ईंधन बचत हर बार का संदेश देते मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे हम सभी को अपने आचरण में उतारना चाहिए। इसी उद्देश्य से आज हमने ई-रिक्शा से मंत्रालय जाने का निर्णय लिया।

ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील

मंत्री श्री पंवार और श्री टेटवाल ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्रियों ने यह भी संदेश दिया कि हमारे स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनते हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ