Festival Posters

शास्त्रोक्त और इको फ्रेंडली गणपति

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2015 (19:31 IST)
इंदौर। पर्यावरण को होते नुकसान के मद्देनजर इस बार इंदौर के कई इलाकों में इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना होगी। इतना ही नहीं इन गणेश प्रतिमाओं को शास्त्रोक्त विधि से निर्मित किया गया है। 
 

 
माटी गणेश के नाम से इको फ्रेंडली और शास्त्रोक्त गणपति के संबंध में रौनक और रचित खंडेलवाल कहते हैं कि गणेशोत्सव पर इस तरह का प्रयोग देश में पहली बार हो रहा है। शास्त्रोक्त तरीके से माटी की मूर्तियां बनाने के लिए विद्वानों का मार्गदर्शन लिया गया है साथ ही पर्यावरणविदों की देखरेख में इनका निर्माण किया गया है।
 
रौनक बताते हैं कि माटी गणेश प्रतिमाएं बनाने के पहले हम लोग वेद और शास्त्रों के ज्ञाता, संस्कृत महाविद्यालय के के प्राचार्य डॉ. विनायक पांडेय और प्रख्यात  पर्यावरणविद पद्मश्री कुट्टी मेनन साहब और चित्रकार शुभा वैद्य से मिले थे। 
 
डॉ.  पांडेय और संस्कृत कॉलेज के अन्य विद्वानों ने विभिन्न पुराणों और शास्त्रों से संदर्भ लेकर मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने का शास्त्रीय विधान बताया। उनके मार्गदर्शन में मिट्‍टी में पांच पवित्र नदियों का जल, सात तीर्थों की मिट्टी, पंच गव्य, पंचामृत, दूर्वा सहित कुल 56 औषधियों के अर्क को मंत्रों से अभिप्राणित कर मिलाया गया।  मूर्ति बनाने के स्थान पर 24 घंटे गण्पति के बीज मंत्र का ऑडियो चलता रहा ताकि मंत्र की सकारात्मक ऊर्जा मूर्ति में समा सके।
 
प्रतिमाओं पर कोई रंग नहीं किया गया है। ये मिट्टी के प्राकृतिक रंग में उपलब्ध होंगी। उनके मुताबिक शास्त्रों में भी गणपति पर रंग करने का कोई विधान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बाल्टी पानी में गणेशजी विसर्जित होंगे साथ ही इस पानी को पौधों में डालने से वे जल्दी बढ़ेंगे। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव