छात्रा को किडनैप कर गुना ले गए बदमाश, 2 गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (10:37 IST)
Gwalior crime news  : ग्वालियर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके झांसी रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने देर रात आरोपियों को ‍गिरफ्तार कर लिया।   
 
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। बस से उतरने के बाद एक युवती का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक भिंड की रहने वाली युवती अपने चाचा के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में अपने भाई के साथ ग्वालियर आई थी। वह बस से उतरकर पेट्रोल पंप में बने वॉशरूम जा रही थी। इस दौरान 2 नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और युवती को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर गए। 
 
यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल करने के साथ ही जगह-जगह नाकेबंदी की। पुलिस ने युवती को गुना के एक लॉज से बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
Edited by :  Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

अगला लेख