शिक्षक ने किया पांच छात्राओं से बलात्कार...

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2017 (09:42 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले की आरोन थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।
         
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के आरोन थाना क्षेत्र के चैपनागांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनारायण भार्गव के विरूद्ध विद्यालय की पांच छात्राओं का यौन शोषण करने का प्रकरण छात्राओं के परिजनों ने रविवार को दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार शिक्षक लगभग एक माह से स्कूल की छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। इसके चलते छात्राओं ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया और गुमसुम रहने लगी थीं।
           
छात्राओं के माता-पिता ने जब उनसे स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक शिक्षक अभी फरार है।
          
नगर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि पांच बच्चियों में एक कक्षा 5 की छात्रा है जो 11 वर्ष की है। शेष चार छात्राएं कक्षा 4 की है जो 10 वर्ष की है। छात्राओं ने 6 मार्च से स्कूल जाना छोड़ दिया था।(वार्ता)

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख