Publish Date: Wed, 02 Nov 2022 (15:45 IST)
Updated Date: Wed, 02 Nov 2022 (15:48 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना में हुए गैंगरेप के आरोपी रो रोकर अपनी बेगुनाही वाले वीडियो डाल रहे थे लेकिन अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर मामले में उनकी संलिप्तता की गवाही दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि गुना जिले में शुक्रवार को 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ था। छात्रा एक मकान में बेहोश मिली थी। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि 1 अन्य फरार है। आरोपियों में 2 नाबालिग हैं। इधर, 2 आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो जारी कर दिए। इसमें वे रो-रोकर खुद को निर्दोष बता रहे हैं।
गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब तक 5 आरोपियों के घर ढहाए जा चुके हैं। गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta