Publish Date: Wed, 02 Nov 2022 (12:08 IST)
Updated Date: Wed, 02 Nov 2022 (12:39 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें बोलेरो और गिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो को एक साइड पर चढ़ाकर डंपर ड्राइवर फरार हो गया। 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे, वहीं पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे ही उड़ गए। इस हादसे में 5 लोगों में से 2 की तो मौके पर ही व 3 की अस्पताल में मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Edited by: Ravindra Gupta