Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ग्लैमर का तड़का, पूनम कौर के बाद मिला पूजा भट्ट का भी साथ

हमें फॉलो करें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ग्लैमर का तड़का, पूनम कौर के बाद मिला पूजा भट्ट का भी साथ
, बुधवार, 2 नवंबर 2022 (12:04 IST)
हैदराबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट बुधवार को हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कुछ दूर पदयात्रा की। पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं। उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।
 
पूजा विभिन्न मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मुखर रही हैं। उन्हें राहुल के साथ तेज गति से पैदल चलते देख यात्रा मार्ग में मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।
 
भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री इससे पहले राहुल के साथ अभिनेत्री पूनम कौर भी नजर आई थी। राहुल के साथ पूनम की हाथ पकड़े तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता प्रीति गांधी को काफी ट्रोल भी किया गया था।
 
webdunia
राहुल अपनी यात्रा के दौरान समाज के सभी वर्गों के साथ मेल मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। वे कभी बच्चों के साथ दौड़ते नजर आते हैं। तो कभी डांस करते दिखाई देते हैं। लोगों को राहुल का यह अंदाज खासा आकर्षित कर रहा है।
 
भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हैदराबाद सिटी स्थित बालानगर मेन रोड के एमजीबी बजाज शोरूम से फिर से शुरू हुई। यह राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा का 56वां दिन है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी।

Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपए में आई फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 82.71 रुपए हुआ