Publish Date: Wed, 23 Jul 2025 (07:52 IST)
Updated Date: Wed, 23 Jul 2025 (08:04 IST)
Gwalior news in hindi : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्वालियर के शीतला माता हाईवे पर कुछ कांवड़ यात्री एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 1 व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे कांवड़ यात्रियों से टकरा गई।
घटना से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें