जयारोग्य अस्पताल में हेल्पडेस्क पर बैठे वीडी शर्मा, कोरोना वैक्सीन लगाने वालों का किया रजिस्ट्रेशन

विकास सिंह
शनिवार, 13 मार्च 2021 (12:06 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की बीच लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए  सत्तारूढ़ पार्टी  भाजपा ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरु किया है। ‘कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं,आओ वैक्सीन लगवाएं’ अभियान के तहत आज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने हेल्प डेस्क पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और टीके के लिए लोगों के पंजीयन भी किये । 
 
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ’सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। यही कारण है कि पार्टी प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रही है। उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन के लिए आगे आने और बिना किसी आशंका के कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील की। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इतना ही नहीं भारत 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,सांसद संध्या राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के साथ रजिस्ट्रेशन भी किए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख