Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 (00:47 IST)
Updated Date: Fri, 19 Jan 2024 (09:21 IST)
केंद्र सरकार के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन का अवकाश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को शासकीय कार्यालयों में आधे दिन 2.30 बजे तक अवकाश रहेगा।
इन राज्यों में छुट्टी : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण शैक्षणिक संस्थानों में छु्ट्टी घोषित की है। छत्तीसगढ़ में भी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।