सीएम शिवराज ने की घोषणा, एमपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे हिन्दू धार्मिक ग्रंथ

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (22:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को हिन्दू धार्मिक ग्रंथ पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने इन पूजनीय ग्रंथों का अपमान करने की कोशिश करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि प्राचीन हिन्दू महाकाव्य अमूल्य पवित्र ग्रंथ हैं।
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा रामायण पर आधारित हिन्दू धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस पर दिए गए विवादास्पद बयानों की पृष्ठभूमि में भाजपा के वरिष्ठ नेता की चेतावनी आई है। चौहान ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन हिन्दू महाकाव्य अमूल्य पवित्र ग्रंथ हैं और वे मनुष्य के नैतिक चरित्र के निर्माण में मदद करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारे रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद, श्रीभगवद् गीता हो- सभी हमारे अमूल्य ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक और पूर्ण बनाने की पूरी क्षमता है। इसलिए हमारे धर्मग्रंथों की शिक्षा भी हम शासकीय विद्यालयों में देंगे। गीता का सार, रामायण, रामचरितमानस तथा महाभारत के प्रसंग भी पढ़ाएंगे। क्यों नहीं पढ़ाना चाहिए भगवान राम को?
 
मुख्यमंत्री ने रामचरितमानस जैसे महाकाव्य लिखने के लिए 16वीं शताब्दी के भक्ति कवि तुलसीदास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामायण ग्रंथ देने वाले तुलसीदासजी को मैं प्रणाम करता हूं। ऐसे लोग, जो हमारे इन महापुरुषों का अपमान करते हैं, वे सहन नहीं किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में हमारे इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को नैतिक भी बनाएंगे, पूर्ण भी बनाएंगे।
 
कार्यक्रम सुघोष दर्शन का आयोजन विद्या भारती द्वारा किया गया था, जो कि देश में स्कूलों का विशाल नेटवर्क संचालित करती है। उत्तरप्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर एक विवाद में आ गए थे, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हिन्दू महाकाव्य के कुछ छंद सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

Pakistan के समर्थन में उतरा चीन, कहा- पाकिस्तान का करेंगे समर्थन

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

अगला लेख