भोपाल में हनीट्रैप गैंग ने नामी डॉक्टर को बनाया शिकार,50 लाख रूपए की मांग, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भी छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

विकास सिंह
सोमवार, 31 अगस्त 2020 (14:52 IST)
भोपाल । राजधानी भोपाल में हनीट्रैप के एक और हाईप्रोफाइल‌ मामले का सनसनीखेज खुलासा‌ हुआ है। इस बार हनीट्रैप गैंग ने अपना शिकार एक नामी डॉक्टर को बनाया है। हनीट्रैप गैंग ने हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक‌ और हड्डी रोग‌  विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक मरावी को हनीट्रैप के जाल में फंसा कर 50 लाख रूपए की‌ मांग की गई। 
 
डॉक्टर दीपक मरावी की ओर से क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत में बताया गया कि उनकी क्लीनिक में हड़्डी का इलाज कराने आई एक लड़की ने अपने दो साथियों के मिलकर जबरन  उनकी एक वीडियो क्लिप बना ली और फिर ब्लैकमैलिंग कर पचास लाख रूपयों की मांग करने लगे। 
 
डॉक्टर मरावी की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और दोनों पक्षों से पूछताछ की। डॉक्टर की शिकायत पर क्राइंम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर अवधेश शर्मा और तपन रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है औ अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।  
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोग एक टीवी चैनल के पत्रकार हैं। पुलिस ने पूरे मामले में लड़की की शिकायत पर डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख