Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 (21:11 IST)
Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 (21:12 IST)
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इससे कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। पन्ना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत कई जिलों में कलेक्टर का ट्रांसफर हुआ है। राज्य में कुल 24 आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
उषा परमार को पन्ना की नई कलेक्टर बनाया गया है। रजनी सिंह नरसिंहपुर की कलेक्टर होंगी। पांढुर्णा के कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ट बनाए गए हैं। सिवनी जिले का प्रभार शीतला पटले को सौंपा गया है। साथ ही लोकेश कुमार रामचंद्र को मुरैना की जिम्मेदारी दी गई है।