बर्खास्त आईएएस दंपति पर चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा

Webdunia
बुधवार, 30 नवंबर 2016 (09:15 IST)
भोपाल। बर्खास्त आईएएस दंपति सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपति रखने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
 
विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा ने टीनू जोशी और अरविंद जोशी एवं अरविंद के माता-पिता निर्मला जोशी और एचएम जोशी सहित एसपी कोहली, हर्ष कोहली, साहिल कोहली, सीमांत कोहली, पवन अग्रवाल, संतोष जायसवाल, सीमा जायसवाल, श्रीदेव शर्मा, राजरानी, ललित जग्गी और मिराज अली के खिलाफ आरोप तय कर दिए। इस दौरान मंगलवार को जोशी दंपति अदालत में हाजिर हुए।
 
अदालत ने अरविंद की अमेरिका निवासी बहनें आभा और विभा तथा प्रदीप कुमार जैन को फरार घोषित कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
 
मालूम हो कि 4 फरवरी 2010 को आयकर विभाग ने दंपति के बंगले एवं ठिकानों पर छापा मारकर तीन करोड़ चार लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए थे। साथ ही अचल संपत्ति, बीमा और शेयर्स में निवेश के प्रमाण भी मिले थे। इतनी अधिक नकदी मिली थी कि उसे गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी थीं।
 
आयकर विभाग ने जोशी दंपति के पास करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक नकद एवं आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक संपत्ति का खुलासा किया था। लोकायुक्त पुलिस ने 1 मार्च 2014 को आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी

अगला लेख