Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर के महापौर बने पुष्यमित्र भार्गव, कांग्रेस के संजय शुक्ला को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

हमें फॉलो करें इंदौर के महापौर बने पुष्यमित्र भार्गव, कांग्रेस के संजय शुक्ला को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया
, रविवार, 17 जुलाई 2022 (20:50 IST)
इंदौर। इंदौर नगर निगम चुनाव में भाजपा भाजपा का दबदबा कायम रहा। भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भार्गव ने कांग्रेस नेता संजय शुक्ला को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। भाजपा ने 68 वार्डों में जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस को 14 पर जीत हासिल हुई। 3 वार्ड अन्य के खाते में गए। भाजपा ने शुरुआती रुझानों में ही बढ़त बनाए रखी।

विजयी उम्मीदवार
1 महेश चौधरी भाजपा
2 फातिमा रफीक खान अन्य
3 शिखा दुबे भाजपा
4 बरखा मालू भाजपा
5 निरंजनसिंह चौहान भाजपा
6 संध्या यादव भाजपा
7 भावना मिश्रा भाजपा
8 रुखसाना अनवर दस्तक कांग्रेस
9 राहुल जायसवाल भाजपा
10 विनितिका दीपू यादव कांग्रेस
11 कमल वाघेला       भाजपा
12 सीमा डाबी भाजपा
13 पराग कौशल भाजपा
14 अश्विन शुक्ला भाजपा
15 ममता सुभाष सुनेर  कांग्रेस
16 सुहानी मुकेश धारकर भाजपा
17 शिवम यादव कांग्रेस
18 सोनाली परमार भााजपा
19 संध्या जायसवाल भाजपा
20 यशस्वी पटेल   कांग्रेस
21 चिंटू चौकसे कांग्रेस
22 राजू भदौरिया कांग्रेस
23 विनिता धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस
24 जितेंद्र कुमार भाजपा
25 सुनीता चोखंडे भाजपाा
26 लालबहादुर भाजपा
27 मुन्नालाल यादव भाजपा
28 ज्योति शरद पंवार   भाजपा
29 पूजा पाटीदार भाजपा
30 मनीषा गांगोरे भाजपा
31 बालमुकुंद सोनी भाजपा
32 राजेंद्र राठौर भाजपा
33 मनोज मिश्रा भाजपा
34 सीमा चौधरी भाजपा
35 राकेश सोलंकी भाजपा
36 सुरेेश कुरवाड़े भाजपा
37 संगीता महेश जोशी भाजपा
38 सोफिया अन्नू पटेल कांग्रेस
39 रूबीना इकबाल खान कांग्रेस
40 पुष्पेंद्र पाटीदार भाजपा
41 प्रणव मंडल भाजपा
42 मुद्रा शास्त्री भाजपा
43 सुनीता सोनगरा     भाजपा
44 निशा देवलिया भाजपा
45 सोनीला मिमरोट कांग्रेस
46 प्रमीला जीनवाल कांग्रेस
47 नंदकिशोर पहाड़िया भाजपा
48 विजय लक्ष्मी गोहर भाजपा
49 राजेश उदावत भाजपा
50 राजीव जैन भाजपा
51 मलखानसिंह कटारिया भाजपा
52 सावित्री बाई कांग्रेस
53 फौजिया शेख अलीम कांग्रेस
54 महेश बसवाल भाजपा
55 पंखुड़ी जैन डोसी भाजपा
56 गजानंद गावड़े भाजपा
57 सुरेश टाकलकर भाजपा
58 अनवर कादरी कांग्रेस
59 रूपाली अरुण पेंढारकर भाजपा
60 सुनहरा अंसाफ अंसारी कांग्रेस
61 भावना चौधरी भाजपा
62 रूपा पांडे भाजपा
63 मृदुल अग्रवाल भाजपा
64 मनीष शर्मा भाजपा
65 कमलेश कालरा भाजपा
66 कंचन गिदवानी भाजपा
67 प्रिया डांगी भाजपा
68 अयाज बेग कांग्रेस
69 मीता राठौर भाजपा
70 भारतसिंह रघुवंशी भाजपा
71 हरप्रीत कौर भाजपा
72 योगेश गेंदर भाजपा
73 शाहीन सादिक खान कांग्रेस
74 सुनीता हार्डिया  भाजपा
75 कुणाल सोलंकी कांग्रेस
76 सीमा जितेंद्र कांग्रेस
77 प्रियंका चौहान भाजपा
78 ओमप्रकाश आर्य भाजपा
79 लक्ष्मी वर्मा भाजपा
80 प्रशांत बड़वे भाजपा
81 बबलू शर्मा भाजपा
82 नितिन शर्मा भाजपा
83 कमल किशोर लड्ढा भाजपा
84 गुरजीत कौर भाजपा
85 राकेश जैन भाजपा

कुल वार्ड : 85
बीजेपी जीती : 64
कांग्रेस : 19
निर्दलीय : 02
 
विधानसभा वार रिजल्ट 
 
विधानसभा 1 में कुल 17 वार्ड - बीजेपी - 12   कांग्रेस - 4     निर्दलीय- 1
विधानसभा 2 में कुल वार्ड 17-  बीजेपी - 13   कांग्रेस 4    निर्दलीय 0 
विधानसभा 3 में कुल वार्ड 10  बीजेपी - 8    कांग्रेस 2    निर्दलीय 0
विधानसभा 4 में कुल वार्ड 13  बीजेपी - 11   कांग्रेस 3   निर्दलीय 0
विधानसभा 5 में कुल वार्ड 17 बीजेपी - 12   कांग्रेस - 2   निर्दलीय 0
विधानसभा राऊ में कुल वार्ड 08 - बीजेपी - 6   कांग्रेस 2   निर्दलीय 0
विधानसभा सांवेर में कुल वार्ड 02 बीजेपी - 02  कांग्रेस 0   निर्दलीय 0 

दूसरी रिकॉर्ड जीत : महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव की लीड बढ़कर 1 लाख 40 के करीब हो गई है। भाजपा दूसरी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे पहले मालिनी गौड़ 2 लाख 47 हजार से विजय हुई थीं। कैलाश विजवर्गीय करीब 1 लाख 57 से जीते थे। पुष्यमित्र अभी 1 लाख 40 के करीब आगे हैं। पुष्यमित्र कैलाश विजयवर्गीय का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरी बड़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी महापौर की अजय बढ़त, करीब सवा लाख वोटों से आगे चल रहे हैं महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव
वार्डवार नतीजे
भाजपा : 68 सीट पर आगे
कांग्रेस : 14 सीट पर आगे
निर्दलीय : 3 सीट पर आगे

सभी जीते हुए पार्षदों को रात 9 बजे के बाद मिलेंगे प्रमाण पत्र। मतगणना पुरी हुई। टेब्युलेशन ओर पोर्टल पर इंट्री के बाद ऑनलाइन जनरेट होगें प्रमाण पत्र। फिर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा वितरण किया जाएगा।
अपना गृह वार्ड ही हारे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।
इंदौर की नगर सरकार का फैसला होने वाला है। निकाय चुनाव की काउंटिंग अभी भी जारी है। पुष्यमित्र भार्गव जीत के करीब पहुंच गए हैं। भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
webdunia

पर्यवेक्षक एसबी सिंह, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी राजेश हिंगणकर से चर्चा करते पुष्यमित्र भार्गव।


-प्रीति गोलू अग्निहोत्री के वार्ड में होगी रिकाउंटिंग। आदेश आए।
-रिकाउंटिंग में मुन्ना लाल यादव जीते।


इंदौर जिले में आज नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। जिले की आठों नगर परिषदों के परिणाम भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित किए गए। घोषित परिणाम की जानकारी निम्नानुसार है :

जिले की सांवेर नगर परिषद में भाजपा के 10 तथा कांग्रेस के 5 प्रत्याशी विजयी रहे। इसी तरह देपालपुर में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, बेटमा में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 तथा 2 निर्दलीय, गौतमपुरा में भाजपा के 7 तथा कांग्रेस के 8, हातोद में भाजपा के 6, कांग्रेस के 7 तथा 2 निर्दलीय, महूगांव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3 तथा 2 निर्दलीय, मानपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 3 तथा 3 निर्दलीय और नगर परिषद में राऊ में भाजपा के 12 तथा कांग्रेस के 3 प्रत्याशी विजयी रहे।
webdunia

-वार्ड 83 में भाजपा के कमल किशोर प्रहलाददास लड्ढा की सबसे बड़ी जीत। 8886 वोटों से जीते।
-वार्ड 72 से योगेश गेंदर 858 वोट से जीते।
- इंदौर के वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद यादव (बब्बू) चुनाव जीते।
-वार्ड 72 से योगेश गेंदर 600 से अधिक वोटों से आगे है। अब सिर्फ दो राउंड बचे हैं 
-कांग्रेस के कद्दावर नेता छोटे यादव 136 वोट से चुनाव हारे
 
-इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को निर्णायक बढ़त
-इंदौर के कुल 85 वार्डो में 64 पर भाजपा तो 18 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय आगे।

-वार्ड 62 से भाजपा की रूप दिनेश पांडे जीती
-वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की प्रीति गोलू अग्निहोत्री चुनाव हारी
-वार्ड 12 से भाजपा की सीमा डाबी जीती
-वार्ड 49 से भाजपा के राजेश उदावत और 
-वार्ड 50 राजीव जैन जीते
-वार्ड 53 से कांग्रेस के फौजिया शेख अलीम की जीत
-वार्ड 56 से भाजपा के गजानंद गावड़े जीते
-वार्ड 58 से अनवर कादरी कांग्रेस जीते
-वार्ड 64 से मनीष मामा बीजेपी 1973 वोट से जीते
-वार्ड 84 से गुरजीत कौर बीजेपी जीते
-वार्ड 13 से भाजपा के पराग कौशल की जीत
-वार्ड 26 वरिष्ठ भाजपा नेता लालबहादुर वर्मा जीते
-वार्ड 31 से भाजपा के बालमुकुंद सोनी की जीत
-वार्ड 32 से भाजपा के राजेंद्र राठौड़ और वार्ड 36 सुरेश कुरवाड़े जीते
-वार्ड 37 से भाजपा की संगीता महेश जोशी जीती।
-वार्ड 39 से कांग्रेस की रुबीना इकबाल खान जीती
-वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस की विनितीका यादव ने भाजपा के संतोष गौर को हराया।
-वार्ड क्रमांक 22 से राजू भदोरिया ने कांग्रेस के चंदू शिंदे को 1760 मतों से चुनाव जीते
-वार्ड 03 से भाजपा की शिखा दुबे जीतीं
-वार्ड 04 से भाजपा नेता बरखा नितिन मालू की जीत
-वार्ड 05 में वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन वर्मा जीते
-वार्ड 06 से भाजपा की संध्या यादव और वार्ड 07 में भावना मनोज मिश्रा जीतीं
-वार्ड 08 में अनवर दस्तक की पत्नी जीतीं
-वार्ड 14 से भाजपा के अश्विनी शुक्ला जीते
-वार्ड 21 में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे की जीत।
-वार्ड कांग्रेस के 22 से राजू भदौरिया जीते।
-वार्ड 47 से भाजपा नेता नंदू पहाड़िया 4847 वोट से जीते
-वार्ड 66 से भाजपा की कंचन गिदवानी जीतीं
-वार्ड 70 भाजपा के भारत रघुवंशी और 
-वार्ड 77 प्रियंका चौहान की जीत।
-वार्ड 80 से भाजपा के प्रशांत बडवे जीते
-वार्ड 81 से बबलू शर्मा 8656 वोट से चुनाव जीते।
-वार्ड 83 से कमल लड्ढा जीते।
webdunia
-पुष्यमित्र भार्गव विधानसभा क्रमांक 1, 2, 4 और राऊ में आगे चल रहे हैं। संजय शुक्ला ने विधानसभा क्रमांक 3 और 5 में बढ़त बनाई।
-राऊ नगर परिषद चुनाव नतीजे: वार्ड नं 1, 3, 4, 5, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 पर भाजपा को मिली जीत। वार्ड नं 2, 6 और 8 पर मिली कांग्रेस को जीत।
-इंदौर में मुस्लिम क्षेत्रों से कांग्रेस को मिली बढ़त बबलू शर्मा, जीतू यादव, निरंजन सिंह चौहान जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं के वार्ड में खत्म।
-वार्ड क्रमांक 69 से कांग्रेस की शिखा भल्लिका आगे।
-वार्ड 4 से बरखा नितिन मालू और वार्ड 83 से कमल लड्ढा आगे।
webdunia
-इंदौर के समस्त विधायकों के मतगणना पास निरस्त किए गए।
-इंदौर‌ में कांग्रेस ‌के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला की मतगणना स्थल पर बहस, रोके जाने पर हुआ विवाद
-सुबह 9 बजे से शहर में मतगणना शुरू हो गई।
-मतगणना के लिए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
-11,17,300 वोटों की गिनती के लिए 105 टेबलें लगाई गई है।
-32 राउंड की मतगणना के लिए 350 कर्मचारी तैनात।
-सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना, इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sri Lanka crisis : मंगलवार को होगी सर्वदलीय बैठक, सीतारमण, जयशंकर सांसदों को देंगे जानकारी