जबलपुर में भाजपा नेताओं के ऑडियो पर बवाल, जैन समाज नाराज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (11:41 IST)
Jabalpur news in hindi : जबलपुर में 2 भाजपा नेताओं द्वारा जैन समाज को रावण और मुस्लिमों से जोड़ने वाला एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इससे जैन समाज में खासा आक्रोश है। समाजजनों ने मंगलवार देर रात इस पर आक्रोश जताते हुए कोतवाली थाने का भी घेराव किया। 
 
सूचना मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी और सीएसपी रितेश कुमार शिव के साथ 2 थानों की पुलिस कोतवाली पहुंची। समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा। 
 
बताया जा रहा है कि करीब 4 मिनट 40 सेकेंड के यह ऑडियो भाजपा की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और उत्तर मध्य विधानसभा से विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह का है। यह एक भाजपा नेता के फेसबुक अकाउंट से वायरल हुआ है। ऑडियो की आधिकारिक पुष्‍टि नहीं हुई है। 
 
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जबलपुर के भाजपा नेताओं ने, जैन समाज पर टिप्पणी करते हुए उन्हें रावण बताया। पुजारी, संत और अब समाज भाजपा शासन में सुरक्षित नहीं..!
<

जबलपुर के भाजपा नेताओं ने, जैन समाज पर टिप्पणी करते हुए उन्हें रावण बताया,

पुजारी, संत और अब समाज भाजपा शासन में सुरक्षित नहीं..! pic.twitter.com/nfVqXhFctQ

— P. C. Sharma (@pcsharmainc) April 16, 2025 >
इस बीच भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने दावा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनकी आवाज में फर्जी ऑडियो क्लिप बनाकर वायरल की गई है। उन्होंने इस संबंध में विजयनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख