जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्ष, उमंग सिघार नेता प्रतिपक्ष

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (19:51 IST)
विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। पटवारी इस बार राऊ से विधानसभा का चुनाव भाजपा के मधु वर्मा से हार गए थे। कांग्रेस के तेजतर्रार नेता पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद अपनी मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
3 दिसंबर को घोषित चुनाव नतीजों में करारी हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने को कहा था। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच वर्षों से अधिक समय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।
 
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में पटवारी की नियुक्ति का उल्लेख करने के साथ कहा गया है कि पार्टी कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है।’’
पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता नियुक्त किया गया है।
 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के तेज-तर्रार युवा नेता पटवारी इस बार के विधानसभा चुनाव में राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने मध्य प्रदेश में उन पर विश्वास जताया है।
 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के माध्यम से अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से इतर नया नेतृत्व खड़ा करने का संकेत दिया है। 

ओबीसी वाला दांव : मप्र की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी 48 फीसदी है और 2003 के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस समुदाय से चार मुख्यमंत्री हुए हैं अर्थात उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मोहन यादव, जिन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली है। कटारे के पिता सत्यदेव कटारे भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) रहे हैं और राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।
 
ओबीसी और आदिवासी, सामान्य : ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के मोहन यादव के मुख्यमंत्री तथा ब्राह्मण जाति के राजेंद्र शुक्ला और दलित नेता जगदीश देवड़ा के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने ये नियुक्तियां की हैं।
 
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। वह पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे।
 
वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पद पर बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
 
हाल ही में हुए इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 230 सदस्यीय सदन में 163 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है। कांग्रेस सिर्फ 66 सीट ही जीत सकी।
 
हालिया चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीट पर जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीट हासिल करके पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है भारत, चावल पर अमेरिका से 700 फीसदी शुल्क लेता है जापान

Ghibli व एनीमे: जापानी 'कल्चरल सुपरपावर' से भारत को सीख

ताइवान सीमा पर तनाव, चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़

IDF ने 15 फिलिस्तीनी चिकित्साकर्मियों की हत्या की, सामूहिक कब्र में दफनाया

अगला लेख