Hanuman Chalisa

ICU में कमलनाथ सरकार, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सिंधिया

विकास सिंह
मंगलवार, 10 मार्च 2020 (10:29 IST)
भोपाल। लंबे चले सियासी खींचतान के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस को अलविदा कहने के मोड़ पर पहुंच गए है। पार्टी को बगावती तेवर दिखाने वाले सिंधिया पूरी तरह मौन है जिससे उनको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। उधर सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों और विधायकों के बगावती तेवर के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट में पड़ गई है। सिंधिया ने मंगलवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया कुछ ही देर में कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। उनके साथ 19 विधायकों के भी इस्तीफा देने की खबर है। वे आज शाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा सिंधिया को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी और वे कल अपना पर्दा भी दाखिल करेंगे। 

खबरें इस बात की भी आ रही है बेंगलुरू में सिंधिया समर्थक विधायकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और उनसे भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने मुलाकात  की। अब तक 20 से अधिक सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों के बेंगलुरू पहुंचने की खबरें है। 
 
इस बीच सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई है। सिंधिया के पीएम मोदी से भी मिलने की खबरें में खूब सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि सिंधिया आज शाम दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते है। उधर आज दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों पर मंथन होगा जिसमें तय फॉर्मूले के तहत सिंधिया को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है। 
 
वहीं सिंधिया आज भी अपने दिल्ली स्थित आवास से अकेले ही गाड़ी से निकले। घर से निकलते समय सिंधिया ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पहले सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की 75 वीं जयंती पर ग्वालियर जाने की भी खबरें में थी लेकिन अब तक वह दिल्ली में ही है। ऐसे में सिंधिया के पूरी तरह मौन रहने से कमलनाथ सरकार मुश्किलों में पड़ गई है और आज देर शाम प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।  
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख