Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमलनाथ का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, अब गोविंद सिंह संभालेंगे यह जिम्मेदारी

हमें फॉलो करें कमलनाथ का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, अब गोविंद सिंह संभालेंगे यह जिम्मेदारी
, गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (16:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया हैं। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। नाथ अभी तक दोनों पदों पर बने हुए थे। 
 
कमलनाथ के पद छोड़ने के बाद डॉ. गोविंद सिंह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। डॉ. गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार सीट से विधायक हैं और कमलनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे एक पद छोड़ सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NSUT दिल्ली में फैकल्टी पदों पर होगी भर्ती, 152 पद खाली, सैलरी मिलेगी 57, 000 से 2,18,200 रु. तक