Hanuman Chalisa

एक ट्वीट पर इंदौर के NRI की मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की मदद, पुलिस से नहीं मिल रहा था न्याय

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 24 अगस्त 2019 (08:47 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के दखल के इंदौर के एक एनआईआर की पुलिस ने मदद की है। इंदौर के साकेत नगर के रहने वाले मनोज वर्गीज NRI हैं और जिनका साकेत नगर में एक मकान है।
 
वेबदुनिया से बातचीत में मनोज वर्गीज ने बताया कि वे पिछले 27 साल से दुबई में रहते हैं। साल 2008 से 2014 तक के लिए उन्होंने शिवराज सिंह लिंबड़ी नाम के शख्स को अपना मकान किराए पर दिया था और इसके बाद साल 2014 में मकान खाली करा लिया था।
 
इसके बाद जब वे विदेश में थे तो शिवराज सिंह उनके मकान में घुसकर उस पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया। विदेश से वापस लौटने पर जब उनको इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने जब शिवराज से प्रॉपर्टी खाली करने को कहा तो उसने अपने गुंडों से उनको धमकाया।
इसके साथ ही उसने सरकार के मंत्री प्रियवतसिंह का हवाला देकर उस पर अपना रौब झाड़ा। इसकी शिकायत जब उन्होंने पुलिस से की तो वहां से भी उनको मदद नहीं मिली।
पुलिस ने उनका आवेदन तो ले लिया लेकिन मदद न करके केवल थाने का चक्कर लगवाती रही। इसके बाद थक-हारकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मदद को लेकर ट्वीट किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर पुलिस सक्रिय हुई और अब जाकर उनको मदद मिल सकी है। मनोज के मुताबिक पुलिस के सामने हुए समझौते में शिवराज ने 15 दिन के बाद मकान खाली करने का भरोसा देकर एक समझौता किया है। वेबदुनिया से बातचीत में मनोज ने ट्वीट पर मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ का धन्यवाद भी किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर

होम और कार लोन की EMI पर बड़ी राहत, RBI ने रेपो रेट को रखा स्थिर; जानें जीडीपी और महंगाई पर क्या कहा?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया

अगला लेख