Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर: रेप के मामले में 25 हजार का आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार

बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का दुष्कर्म के मामले में आरोपी बेटे करण मोरवाल मक्सी से गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बड़ी खबर: रेप के मामले में 25 हजार का आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (10:00 IST)
भोपाल। उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मक्सी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि रेप के मामले में 25 हजार के ईनामी करण मोरवाल को लगातार दबिश देकर मक्सी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
वहीं गृहमंत्री ने पूरे मामले में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विधायक के दुष्कर्मी बेटे को बचाने के मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र भी उजागर हुआ है। उत्तरप्रदेश में बेटियों के हक की बात करने वाली प्रियंका गांधी की पार्टी के मध्यप्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ रेप के आरोपी को बचाने के लिए विवेक तनखा से गुहार लगाते है लेकिन कोई भी पीड़िता जोकि खुद कांग्रेस की ही नेता थी उससे संवेदना जताने नहीं पहुंचाता है।
 
गौरतलब है कि बड़नगर से कांग्रेस विधायर मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर उनकी ही पार्टी कांग्रेस की एक स्थानीय नेत्री ने रेप का केस दर्ज कराया है। रेप का केस दर्ज होने के बाद पिछले करीब 6 महीने से कांग्रेस विधायक का बेटा फरार चल रहा था। इस मामले में कांग्रेस नेत्री और आरोपी करण मोरवाल के कई ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं पिछले दिनों कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और पीड़िता के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई थी और भाजपा लगातार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को घेर रही है। 
 
कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस नेत्री ने 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि 14 फरवरी को करण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर करण मोरवाल ने कई बार उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करण के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और अब आखिरकार उसको मक्सी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलवामा कैंप में जवानों के साथ अमित शाह ने बिताई रात, सुबह शहीदों को दी श्रद्धांजलि