Hanuman Chalisa

वर्ल्ड क्लास बनेगा खजुराहो रेलवे स्टेशन, दिखेगी महाराजा छत्रसाल की झलक

क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

विकास सिंह
बुधवार, 3 मई 2023 (19:51 IST)
भोपाल। पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्द खजुराहो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी सौगात दी है। खजुराहो रेलवे स्टेशन अब वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा। वर्ल्ड क्लास बनने वाले रेलवे स्टेशन के मॉडल का प्रेजेंटेशन आज क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के प्रदेश वीडी शर्मा ने देखा। इस मौके पर वर्ल्ड क्लास बनने वाले खजुराहो रेलवे स्टेशन का मॉडल को लांच भी किया गया है।

वर्ल्ड क्लास बनने वाला खजुराहो का रेलवे स्टेशन सर्वसुविधायुक्त और विश्वस्तरीय होगा। इसके साथ ही इसके भवन में बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल की झलक भी दिखाई देगी। खजुराहो स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने बुंदेलखंड और खजुराहो की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि खजुराहो वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। खजुराहो को देश की आईकॉनिक सिटीज में भी शामिल किया है और यहां एक पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी है। उन्होंने कहा कि खजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किए जाने से निश्चित रूप से खजुराहो और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र का विकास तेज होगा तथा रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

 

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

अगला लेख