CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 3000 रुपए की जाएगी लाडली बहना योजना की सहायता राशि, राखी पर एक और गिफ्ट का किया ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (22:03 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस साल मार्च में शुरू की गई ‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रतिमाह दी जाने वाली 1000 रुपए की राशि को समय-समय पर 250 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।
 
हालांकि मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को यहां इस बढ़ोतरी के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रक्षाबंधन पर महिलाओं को उपहार देंगे, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
 
मुख्यमंत्री यहां लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं को 1,209 करोड़ रुपये की राशि के हस्तांतरण समारोह में बोल रहे थे।
 
चौहान ने कहा कि 250 रुपए की बढ़ोतरी के साथ, लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता बढ़ाकर 3000 रुपए कर दी जाएगी। इसके अलावा, मैं आपको रक्षाबंधन पर कुछ दूंगा।
 
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2,60,23,733 है और 230 विधानसभा क्षेत्रों में से कम से कम 18 में उनकी संख्या पुरुषों से अधिक है। इनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने कहा कि नई महिला मतदाताओं की संख्या में 2.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं के लिए यह 2.30 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में 13.39 लाख नये मतदाताओं में से 7.07 लाख महिलाएं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

ICICI बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपए की

Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

Karnataka : हिंदू कार्यकर्ता हत्या केस में NIA जांच की मांग, BJP ने राज्यपाल को लिखा पत्र

अगला लेख