Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्‍य प्रदेश के सिवनी में पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत

हमें फॉलो करें मध्‍य प्रदेश के सिवनी में पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत
, मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (13:31 IST)
सिवनी। मध्‍य प्रदेश के सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत हो गई। वहीं तेंदुए के काटने से एक लंगूर भी मारा गया।
 
PTR के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि कुरई रेंज के गंडटोला इलाके में मादा तेंदुए और लंगूर के शव पाए गए। 
 
अधिकारीयों के मुताबिक तेंदुए की उम्र 8 से 10 साल कि थी तेंदुए के शरीर में काफी फ्रैक्चर पाए गए हैं। वहीं तेंदुए के दांतों के निशान लंगूर के शरीर पर पाए गए हैं।
 
पशु चिकित्सकों की एक टीम के अनुसार तेंदुआ संभवत: शिकार के दौरान अपना संतुलन अपना संतुलन खो बैठा और चढ़ते समय पेड़ से  शिकार के साथ गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक खोजी श्वान दल और अधिकारियों ने इलाके का सघन निरीक्षण किया तो जांच में आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पार्इ गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिप्टोकरेंसी पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा- मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक के वित्तपोषण का खतरा