Publish Date: Sat, 10 Apr 2021 (22:21 IST)
Updated Date: Sat, 10 Apr 2021 (22:28 IST)
रायसेन, (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में खेत में नरवाई की आग से बचने के लिए एक तेंदुआ बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, लेकिन करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) अजय कुमार पांडे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिले के बावलिया पथार गांव के बाहर हुई। उन्होंने बताया, तेंदुआ भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल कर एक खेत की तरफ आ गया था।
खेत में नरवाई जलाई जा रही थी। इस पर तेंदुआ आग से बचने के लिये वहां एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। लेकिन करंट लगने से उसकी मौत हो गई।(भाषा)