Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने दिए संकेत,जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन सह लेंगे

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने दिए संकेत,जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन सह लेंगे
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (15:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तेजी से कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। इसके संकेत खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए है। राजधानी भोपाल और इंदौर के साथ अन्य जिलों में कोरोना के लगातार नए मामले सामने आने के बाद सरकार लॉकडाउन को बढ़ा सकती है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा है कि लॉकडाउन को लेकर कोई भी फैसला परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की जिंदगी ज्यादा जरुरी है और इसके लिए लॉकडाउन को सह लेंगे।

उन्होंने कहा कि  अर्थव्यवस्था बाद में खड़ी कर लेंगे लेकिन अगर लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस  कैसे लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर में जो परिस्थिति है उसमें बहुत सावधानी रखने की जरूरत है इसलिए अगर जरुरत पड़ी तो लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाएंगे क्यों जनता की जिंदगी हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।  
 
उधऱ देशव्यापी लॉकडाउन के 14 दिन पूरे होने के बाद अब तेजी से यह सवाल उठने लगा है कि क्या 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ेगा। अब तक करीब 7 राज्यों ने अपने –अपने राज्यों में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत  दिए है। तेलंगाना के साथ ही कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र, उत्तप्रदेश,राजस्थान, बिहार के साथ ही दिल्ली ने भी संकेत दिए है कि वह अपने यहां लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं हटाएंगे। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Supreme court ने कहा, प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य और प्रबंधन के मुद्दों पर वह विशेषज्ञ नहीं