Publish Date: Mon, 24 Jun 2019 (16:05 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jun 2019 (18:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद अब मानसून ने दस्तक दे दी है। छिंदवाड़ा के रास्ते मध्यप्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया है। मानसून के प्रभाव के चलते महाकोशल और मालवा संभाग के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
मध्यप्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने 'वेबदुनिया' से बातचीत में प्रदेश में मानसून आने की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले 24 से 72 घंटे के बीच मानसून के पूरे प्रदेश में एक्टिव हो जाने की संभावना है।
पीके साहा के मुताबिक इस बार मानसून सामान्य है और मानसून के प्रभाव के चलते ही छिंदवाड़ा, बैतूल, मंडला, इंदौर, खंडवा में लगातार बारिश हो रही है, वहीं अगले 24 से 48 घंटे में मानसून के भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।
किसानों को सलाह : लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 'वेबदुनिया' के जरिए पीके साहा ने किसानों को सलाह दी है कि 2-3 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है और वह धान की रोपाई का काम शुरू कर सकते हैं।
विकास सिंह
Publish Date: Mon, 24 Jun 2019 (16:05 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jun 2019 (18:15 IST)