मिशन 2023 को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को हटाया गया, संघ में हुई वापसी

विकास सिंह
रविवार, 13 मार्च 2022 (22:26 IST)
भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई। सुहास भगत की संघ में वापसी होते हुए उन्हें संघ के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़‌ के बौद्धिक प्रकोष्ठ‌‌ का प्रमुख बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा संगठन का महामंत्री ‌कौन होगा, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन भाजपा संगठन के सूत्रों के मुताबिक सुहास भगत की जगह अब तक सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी‌ जा‌ ‌सकती है।
 
2016 में संघ से सुहास भगत को संगठन में भेजकर मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। 2018 के विधानसभा ‌चुनाव को देखते हुए संगठन और सत्ता में बेहतर समन्वय के लिए संघ ने यह निर्णय लिया था, ऐसे में अब 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी संघ में वापसी को एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

जज तय नहीं कर सकते कौन सच्चा भारतीय, प्रियंका गांधी ने किया भाई राहुल का बचाव

शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत ने कहा, अन्याय के खिलाफ मेरे पिता का संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा

Live: संसद में नहीं थमा हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

सेना के जवान ने भीड़ को गाड़ी से नहीं कुचला, जानिए क्या है नागपुर मामले का सच?

15 अगस्त से जुड़ी 15 रोचक बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप

अगला लेख