Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुजुर्गों और कुष्ठ रोगियों के साथ बांटी दीवाली की खुशियां, डीए की वृद्धि से खुश हुए कर्मचारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (12:39 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीपावली के अवसर पर गुरुवार को शहर के समीप हामू खेड़ी कुष्ठ धाम पहुंचे जहां कुष्ठ रोगियों के मध्य मुख्यमंत्री ने दीपावली की खुशियां बांटी मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों को दीपावली के अवसर पर पटाखे तथा मिठाई वितरित किए उनकी कुशल क्षेम पूछी उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई इस दौरान विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा महापौर मुकेश टटवाल नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव राजेंद्र भारती पार्षद सुमन बाबूलाल वाघेला विवेक जोशी मुकेश यादव आदि उपस्थित थे
 
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का  कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियो ने  कर्मचारियों को डी ए तथा एरियर की घोषणा पर  आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया 
 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने त्योहार अपनों के साथ मनाते हैं कुष्ठ धाम वासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है अब कुष्ठ धाम वासी स्वस्थ हो रहे हैं आप सभी को दीपावली की हृदय से शुभकामनाएं हैं आपका हौसला और हिम्मत सराहनीय है आपके अंदर मन की ताकत है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में किसान जवान युवा सभी मिलकर देश की एकता अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हामू खेड़ी में बिजासन माता टेकरी के महत्व पर अपने उद्बोधन में कहा कि बिजासन माता टेकरी के विकास के लिए जो भी आवश्यक कार्य होंगे किए जाएंगे मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर कमिश्नर तथा कलेक्टर को निर्देशित किया कि टेकरी पर संतो के निवास के लिए तीन कक्ष निर्मित किए जाएं टेकरी तक पहुंच मार्ग चौड़ा किया जाए टेकरी पर आवागमन के लिए प्रथक प्रथक रास्ते निर्धारित किए जाएं हामू खेड़ी में जल समस्या एवं अन्य मांगों के निराकरण के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर को निर्देशित किया गया मुख्यमंत्री द्वारा हामू खेड़ी से तपोवन की ओर जाने हेतु मार्ग निर्माण एवं शांति कॉलोनी में जल समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया 
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास तथा सर्व वर्ग के हित में शासन कार्य कर रहा है मध्य प्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत डीए की वृद्धि की है एरियर भी दिया जा रहा है कर्मचारियों की समस्त मांगों का निराकरण किया जाएगा
 
पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा : मध्यप्रदेश में राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप इस वर्ष दीपोत्सव के क्रम में शनिवार को पूरे प्रदेश में “गोवर्धन पूजा” से संबंधित आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज फिर एक संदेश के जरिए इस बात को दोहराया और कहा कि वे स्वयं गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे। विभिन्न मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके पहले दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में “शस्त्र पूजन” का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया था।
 
डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद से ही हमने सभी तीज त्योहारों को बड़ी धूमधाम से बनाने का निर्णय किया है। कल हम गोवर्धन पूजा भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहे हैं। मैं स्वयं भी पूजा में सम्मिलित रहूंगा।”

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में मंदिर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, कई श्रद्धालु घायल