Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में मंदिर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, कई श्रद्धालु घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें कर्नाटक में मंदिर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, कई श्रद्धालु घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (12:02 IST)
कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के मल्लेनाहल्ली में देवीराम्मा पहाड़ी मंदिर में एक हादसा हो गया। कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले के मल्लेनहल्ली में देवीराम्मा पहाड़ी मंदिर है। जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। मंदिर में गुरुवार शाम को एक उत्सव का आयोजन किया गया था। 
 
इसके चलते कई श्रद्धालु फिसलकर पहाड़ियों पर गिर गए। इसमें कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस हादसे का कारण पिछले दो दिनों से इलाके में हुई बारिश को बताया जा रहा है।
उत्सव के दौरान ही 5 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु पहाड़ियों पर फिसलकर गिरने से घायल हुए हैं। आपको बता दें कि इस इलाके में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं के सामने पहाड़ियों पर फिसलन की समस्या आ रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Apple ने भारत में बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, क्या बोले टीम कुक