एमपी के CM मोहन यादव बोले, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए न्यूनतम संसाधनों का करें उपयोग

एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उपयोग से बचें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (11:51 IST)
Mohan Yadav calls for developing environment friendly lifestyle: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली विकसित करने के लिए न्यूनतम संसाधनों के उपयोग का सुझाव दिया है। पर्यावरण (environment) से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने मंगलवार को भोपाल में सौर ऊर्जा पैनल (solar energy panels) के उपयोग और हरित स्थानों को विकसित करने की भी वकालत की।
 
प्लास्टिक के उपयोग से बचें : उन्होंने कहा कि महज एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'हर दिन एक पेड़' लगाने के अभियान के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में यादव ने कहा कि न्यूनतम संसाधनों का उपयोग करके हमें ऐसी जीवनशैली अपनानी चाहिए, जो पर्यावरण के अनुकूल हो। भारत मानवता और शांति में विश्वास करता है।
 
शिवराज बोले, तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं, उसे देखते हुए 2050 तक औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा जिससे ग्लेशियर पिघल जाएंगे। जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2021 में 'हर दिन एक पौधा' लगाने का संकल्प लिया था और जनता तथा सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
 
उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम पंचायतों में भी पौधारोपण करना चाहिए और हरित स्थान विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहिए और बिजली बचानी चाहिए। एकल इस्तेमाल प्लास्टिक को रोका जाना चाहिए। 'दाजी' के नाम से लोकप्रिय ध्यान शिक्षक कमलेश पटेल ने कहा कि ध्यान हमारी चेतना और अंतरज्ञान को बढ़ाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court : आपने अदालत का माहौल खराब किया, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा, लगा 5 लाख का जुर्माना

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, उत्तराखंड में होगा हिन्दू माह का उल्लेख

PM मोदी से क्यों जलते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, जयपुर में बताया कारण

कोटा में Neet अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी, इस साल का 11वां मामला

BJP ने EC पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बताया नेशनल हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने का हथकंडा

अगला लेख