सरकारी कर्मचारियों को सीएम शिवराज का दिवाली गिफ्ट, एरियर और फेस्टिवल एडवांस देने का ऐलान

सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त देने का एलान

विकास सिंह
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (16:39 IST)
भोपाल। कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के ऐसे कर्मचारी जिनका वेतन 40 हजार रुपए मासिक से कम है, उनको अब 10 हजार रुपये त्योहार एडवांस दिया जायेगा। यह त्योहार एडवांस कर्मचारी 31 मार्च तक कभी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की तीसरी किश्त देने की घोषणा करते हुए दीपावली से पहले पच्चीस फीसदी राशि कर्मचारियों के खाते में डालने की भी एलान किया।
 
इसके साथ ही दीपावली से पहले सातवें वेतन आयोग की तीसरी किश्त की 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी जायेगी। इसी वित्तीय वर्ष में हम पूरे एरियर का भुगतान अपने कर्मचारी भाई-बहनों को कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था अस्थाई रूप से एरियर और इंक्रीमेंट रोके गए हैं, लेकिन इसकी एक-एक पाई सभी कर्मचारी भाई-बहनों की दी जायेगी। आप अपने आने वाले त्योहारों को हर्ष और उल्लास के साथ मनायें। आप सभी को दुर्गोत्सव, दशहरा, दीपावली की अग्रिम बधाई, शुभकामनाएं!
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख